फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में परंपरा के अनुसार निकलेगी मात्र एक झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सादगी से ही मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण की मात्र एक झांकी ही निकाली जाएगी। यह निर्णय रविवार को हुई सनातन धर्म सभा की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सनातन धर्म सभा के प्रधान नंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मंडिया मोहल्ले में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से नई बस्ती के शिव मंदिर तक एक झांकी निकाली जाएगी। सोमवार सुबह प्रभात फेरी का भी आयोजन होगा। सुबह-शाम कोविड एसओपी के तहत भीड़ को एकत्र नहीं किया जाएगा। नगर में सभी दुकानदारों से दुकानों के बाहर ज्यादा सजावट नहीं करने की अपील की है। पौनी में भी जन्माष्टमी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अपर बाजार स्थित भगवान नृसिंह मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें