फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी में नहाते समय डूबने से 9वीं के छात्र की मौत, हफ्ते में तीसरी जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फ्लायं मंडाल क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह तवी नदी में नहाने गया था और पानी की गहराई भांप नहीं सका। हफ्ते में इस तरह तीसरी मौत है। पांच दिन पहले झज्जर कोटली के मनवाल में दो युवक झज्जर नाले में डूब गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत फ्लायं मंडाल क्षेत्र में एक नौवीं कक्षा के छात्र संदीप कुमार की तवी नदी में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई। संदीप स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने लगा था। वह पानी की गहराई को भांप नहीं सका और डूब गया। सोमवार देर शाम को संदीप का शव एसडीआरएफ की मदद से बरामद किया गया। हालांकि संदीप का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। परिवार के अनुरोध पर जिला उपायुक्त ने पोस्टमार्टम न करने की अनुमति दी। पानी में नहाते हुए डूबने से पिछले 10 दिन में तीसरी मौत है। इसके पहले दो छात्र झज्जर कोटली में डूब गए थे। इसके अलावा चार दिन पहले एक एडवोकेट अखनूर में चिनाब दरिया में डूब गया था, जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा है।

अभिभावक बच्चों को समझाएं
इस समय गर्मी बढ़ रही है। तापमान 40 के ऊपर है। बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद निजात पाने के लिए नदी और नालों में नहाने पहुंच जाते हैं। ऐसे में अभिभावकाें को चाहिए कि वह बच्चों को इसे लेकर जागरूक करें। बच्चों को ऐसी जगहों पर जाने से रोकें, जहां नहाने पर उनकी जान जा सकती है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दो छात्रों की हुई थी मौत
बता दें कि पिछले वर्ष जम्मू की वाल्मीकि कॉलोनी के रहने वाले दो छात्रों की तवी नदी की हरकी पौड़ी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा सिद्दड़ा पुल के नीचे नहाते हुए भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। झज्जर नाले में नहाते हुए भी दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें