फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टैंपो ट्रेवलर पलटा, सात लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नेशनल हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर पलट जाने से सात लोग जख्मी हो गए। जानकारी अनुसार टैंपो ट्रैवल पंजाब से जम्मू जा रहा था। सवांखा मोड के पास वह पलट गया, जिसमें सवार लगभग 15 लोगों में से सात लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद सभी को जीएमसी रेफर कर दिया। घायलों में सत्यपाल (72) पुत्र ईश्वरदास निवासी सुंदरबनी, सोमलाल (70) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी कांगड़ी, सवरन देवी पत्नी बालक राम, प्रिया देवी पत्नी संजय कुमार, संजय कुमार पुत्र सातपाल, विमला देवी पत्नी सोमनाथ शामिल हैं। इस संबंध में विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री पंजाब डेरा बाबा व्यास गए थे, और घर सुंदरबनी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें