बाड़ी ब्राह्मणा। पल्ली मोड़ क्षेत्र में सड़क के एक तरफ रेत और बजरी के ढेर लगा दिए गए। इसके चलते शाम ढलते ही एक के बाद एक तीन हादसे हो गए। इससे वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने आने जाने वाले राहगीरों को धीरे चलने के लिए कहा और बिश्नाह पुलिस को भी इसके बारे में सूचित कर दिया। पुलिस ने निर्माण सामग्री हटाने के लिए कहा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। बता दें कि रविवार शाम को बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर यातायात अधिक हो जाता है और वाहन तेज रफ्तार से इस रास्ते से निकलते हैं। इसके चलते चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।