फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री उतार रही बस को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिडको चौक से आगे जम्मू जाते हुए हरियाणा नंबर वोल्वो बस नंबर एचआर 38 एक्स 0094 दिल्ली से जम्मू जा रही थी। सिडको चौक से आगे पहुंचने पर ड्राइवर ने उसे तीखे मोड़ पर एक साइड पर खड़ा कर दिया, और यात्रियों को उतारने लगा। इसी दौरान ट्रक नंबर जेके 02 एआर 8627 अनियंत्रित होकर आया और बस के पिछले हिस्से में जा टकराया। वह बस के पिछले हिस्से को चीरता हुआ आगे की ओर बढ़ता गया। ट्रक 100 मीटर की दूरी पर ही पहुंचा था कि उसका आधा हिस्सा सड़क पर गिर गया। ट्रक में पशु चारे के लिए फीड लदी थी। हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सिडको चौक पर गंभीर हादसा होने से बाल-बाल बल गया। यहां एक वोल्वो बस में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस ड्राइवर रविंद्र कुमार ने बताया कि उसने बस को साइड में खड़ा किया था। यात्री नीचे उतर रहे थे। इस दौरान एक धमाके की आवाज आई और जोरदार टक्कर होने के कारण बस आगे जाने लगी तो उसने ब्रेक लगाई। उसके बावजूद बस टक्कर के कारण आगे चली जा रही थी।
उधर ट्रक चाल पर रुकने की बजाय आगे बढ़ाता गया, जिससे और बड़े हादसे होने की आशंका बन गई। इतनी देर में गंग्याल पुलिस ने उसे नाके पर रोक लिया। ट्रक चालक फरार हो गया था, घटना वाले स्थान से लेकर तकरीबन 4 से 500 मीटर तक फीड की बोरियां सड़क पर नीचे गिरती गईं। बस के जिस पिछले हिस्से पर ट्रक ने टक्कर मारी है वहां बाई साइड के स्लीपर क्लास क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें बैठे तीन यात्रियों को चोटें आई थीं जिनको उपचार के लिए जीएमसी जम्मू में भेज दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

------
राजमार्ग पर बनी रही जाम की स्थिति
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बावजूद भी फीड की बोरियां बस और ट्रक का स्पेयर पार्ट्स इकट्ठा करने में समय लग गया, जिसके कारण राष्टीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने उसे हटवाकर यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें