फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी से तीन किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर दो डडा राहसिल्योट के पास सड़क का पार करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला रतनो देवी पत्नी स्व. बोध राज निवासी कुंड सुंदरबनी जो रायसिल्योट में किसी रिश्तेदार की शादी में जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। रतनो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश शुरू कर दी।
------
पुलिस ने दस वाहन को सीज किया, दस के काटे चालान
सुंदरबनी। विभिन्न सड़क मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत दस वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके साथ ही दस वाहनों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर वाहनों को सीज किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सिंह की देखरेख सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दो पहिया वाहन चलाने वाले दस वाहन चालकों को मौके पर ही चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

------------
संदिग्ध परिस्थितियां में व्यक्ति का शव बरामद
राजोरी। कोटरंका तहसील के बडाल इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिला। उसकी पहचान मोहम्मद आजम (39) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी खानी मुहल्ला खवास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर इलाके में मृत पाया गया। बुद्धल थाने की एक टीम ने शव कब्जे में ले लिया और उसे उप जिला अस्पताल कोटरंका ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें