फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पशु पालन विभाग के दो अधिकारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पशुपालन विभाग के दो कर्मचारी शुक्रवार शाम को उस समय हादसे का शिकार हो गए जब एक पशु उन की बाइक से टकरा गया। पशु पालन विभाग के डॉ. अविनाश हंसा वीएएस राजपुरा और मोहम्मद अनवर एक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों बाइक पर जा रहे थे। तभी अचानक रस्सी से बंधी दो गायें सड़क पर विपरीत दिशा में आ गईं और उनकी बाइक बीच में फंस गई। मोहम्मद अनवर रस्सी से टकरा गए और फिर दोनों नीचे गिर गए, बाइक उनके नीचे जा गिरी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। दोनों कुछ देर बेहोश रहे। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया और सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला पशु पालन विभाग के जिला मुख्य अधिकारी डॉ. राहुल देव मौके पर पहुंचे और दोनों कर्मचारियों के परीक्षण और उपचार का निरीक्षण किया। बाद में दोनों कर्मचारियों का जिला आस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें