फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सांबा पुलिस मे हुए शहीदों को श्रदांजली देते उन के परिजन - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें पुलिस शहीदों की याद में पुलिस परेड की गई। जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने देश भर में मातृभूमि के लिए शहीद हुए सभी पुलिस शहीदों के नाम पढ़कर सुनाया और राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखते हुए उनके बलिदान के लिए उन्हें याद किया। इसके बाद एसएसपी, सिविल प्रशासन, अन्य अधिकारियों, सुरक्षा बलों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों, पुलिस शहीदों के परिवारों और सांबा के प्रमुख नागरिकों ने शहीद स्मारक डीपीएल में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। एसएसपी ने शहीदों के परिजनों के साथ बातचीत की और उन्हें सांबा पुलिस से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस शहीदों के परिवार के सदस्यों ने डीपीएल में पुलिस शहीद गैलरी का दौरा किया।
राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर पुलिस शहीदों के परिवारों के बीच उपहार सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर एएसपी सुरिंद्र चौधरी, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त, उपाध्यक्ष बलवान सिंह, डीडीसी आशा रानी, एडीसी सूरम चंद, गीता भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के शहीदों को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। समैलपुर में 38 वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम किया। इसमें शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया। महानिदेशालय केंद्रीय रिजर्व बल नई दिल्ली के निर्देश पर पुलिस ने स्मृति दिवस पर सीआरपीएफ के शहीदों को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए संवेदना व्यक्त की।
आज ही के दिन 1959 में सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक कंपनी के 21 जवानों के गश्ती दल ने लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग में चीनी सेना की बहुत बड़ी टुकड़ी के हमले को विफल कर दिया और हमारे 10 बहादुर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दे दी। इनमें सिपाही ईमान सिंह, पूरन सिंह, नोबू लामा, बेग राज माखन, शिवनाथ लाल, धरम सिंह हंग, सरवन दास, शेरिंग नारबू शामिल थे। इस अवसर पर धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट 38 बटालियन, देवेंद्र सिंह, संजय मोहंती, डॉ. अमित कुमार अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें