फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडको चौक पर ऑटो डिवाइडर से टकराया

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा सिडको चौक पर डिवाइडर पर चढ़े ऑटो को हटाते लोग।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर बुधवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उसमें मार्बल लदा था। हालांकि इस हादसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को एक ऑटो जम्मू से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर मारबल लोड करके जा रहा था। सिडको चौक के पास पहुंचने पर ड्राइवर का ऑटो से नियंत्रण बिगड़ गया और ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर के सिर में मामूली चोट आई। उसे निजी अस्पताल में ही दिखाया गया, लेकिन कोई बड़ी घटना उसके साथ नहीं घटी। मौके पर जुटी भीड़ ने ऑटो को सीधा किया और एक साइड में खड़ा कर दिया। हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। दूसरी ओर देर शाम तक बिना कोई मामला दर्ज किए ऑटो को वहां से ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें