फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे से लदे ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
सांबा में धू-धू कर जलता भूसे से भरा ट्रक। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के दियानी पंचायत के पलाह मोड़ क्षेत्र के हाईवे पर शनिवार दोपहर बाद भूसे से लदे एक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग से लपटें निकलने लगीं। जानकारी के अनुसार पंजाब से भूसा लेकर आ रहे ट्रक न. जेके 02 एक्यू -4911 जैसे ही पलाह मोड़ हाईवे पर पहुंचा तो उसमें आग की लपटें निकलने लगीं। यह देख चालक जसविंद्र सिंह ने ट्रक खड़ा कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर मं ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं फायर टेंडर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर ने आग को अधिक फैलने से बचाया। तब तक ट्रक में भरा भूसा जल चुका था। आग ने ट्रक को भी जला दिया। यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसी लगी। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
-----------
जेडरा गांव में लगीं आग, किसानों ने ट्रकों की मदद से पाया काबू
रामगढ़। सीमावर्ती गांव जेडरा में शनिवार दोपहर को गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी तो गांव जेडरा और कोटली मटकालिया के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जिस क्षेत्र में आग लगी है उसी क्षेत्र में शुक्रवार को कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई कराई गई है। किसानों ने कहा कि अगर हमारे गांव के लोगों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो जे काफी नुकसान हो जाता। संवाद
विज्ञापन

---------
फसल काटने के बाद खेत में आग न लगाएं
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिला तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों से पंचायत तरोटी के सरपंच ने अपील की है कि क्षेत्र का कोई भी किसान गेहूं की फसल समेटने के बाद खेत में बची घास-फूस तथा नाड़ को आग न लगाए। किसानों की इस लापरवाही से पिछले साल पंचायत के किसानों की कई एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई थी। सरपंच ने कहा कि हमने आसपास की पंचायत के किसानों से कह दिया है कि आग नहीं लगाएं। आग लगाने से नुकसान तो होता ही है। साथ में खेत की खाद भी नष्ट हो जाती है, जिसका नुकसान हमें अगली फसल को लगाने पर होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें