फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में एंबुलेंस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-आरएस पुरा सड़क पर कोटली शाह दौला गांव के पास दो वाहनों की भीषण टक्कर में एंबुलेंस के चालक की मौत हो गई। दूसरे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को निजी एंबुलेंस (जेके02बीपी-8803) जम्मू से किसी मरीज को छोड़कर आरएस पुरा आ रही थी। गांव कोटली शाह दौला के पास मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही कार (जेके02एएक्स-4295) से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। निजी एंबुलेंस के चालक प्रेम पाल पुत्र जनक राज भगत निवासी गांव चकरोईको उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फौरन जीएमसी जम्मू ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते प्रेम लाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दूसरी गाड़ी के चालक की तलाश शुरू कर दी है। रविवार सुबह मृतक चालक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें