फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक घायल

विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कालेज में ले जाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार शाम को एचडीएफसी बैंक के पास जम्मू की ओर से आ रहे खाद से भरे एक ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे एक प्रवासी मजदूर को टक्कर मार दी। प्रवासी मजदूर की ट्रक के टायर के नीचे आने से दोनो टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। उसकी पहचान तटश्वरी कुमार (40) निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। प्रवासी मजदूर आरएस पुरा के चौहाला मोड़ में झुग्गियों में परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने ट्रक नंबर जेके 02 एम-8981 को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें