फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुर। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव आगरा चक में सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। वह सड़क किनारे तरबूूज लेकर घर जा रही थी। तभी लोड कैरियर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव आगरा चक निवासी साजिया पुत्री तेग अली गांव के पास ही सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे लोड कैरियर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बच्ची के परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ रोष जताते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ शब्बीर खान ने मृतक के परिजनों को शांत करते हुए वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। वाहन चालक की पहचान जोगिंद्र कुमार निवासी बडिला के रूप में हुई। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें