अरनिया। कस्बे के वार्ड-5 स्थित स्ट्रीट लाइट के जंग खाए खंभे का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई वर्ष से इस जंग खाए खंभे को बदलने के लिए नगर पालिका के ईओ व अध्यक्ष को सूचित किया गया। मगर अभी तक इसे नहीं बदला गया। जो बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी सुशील कुमार व राज कुमार आदि का कहना है कि इस समस्या की ओर इतना समय बीत जाने के बाद भी म्यूनिसिपल कमेटी द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को सूचित किया गया है, लेकिन विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। वार्ड-5 पर लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों के पोल क्षतिग्रस्त हैं। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट के खंभे की अनदेखी किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों ने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। वहीं नपा अध्यक्ष रमेश सैनी द्वारा फोन न उठाए जाने से संपर्क नहीं हो सका।