रामबन। रामबन-ए और बी ब्लॉक में डीडीसी चुनाव के सातवें चरण के 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों में काफी उत्साह देखा गया। दोनों ब्लॉक में 67 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। 104 साल वर्षीय महिला जीबा बेगम ने बागान मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जय देवी ने खटियाल सवाणी और 95 वर्षीय बुजुर्ग माथुर दास ने डिगडोल में मत का प्रयोग किया। डीसी रामबन नाजिम खान ने बताया कि 23557 में से 15959 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 7297 महिलाएं शामिल हैं। दो सीटों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में थे। पंचायत उपचुनाव में चार सरपंच सीटों के लिए 74.40 और रामबन में एक नगरपालिका समिति सीट के लिए 79.87 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।