फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गा खनीकोट में रेल सुरंग का हिस्सा गिरा, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत डुग्गा खनीकोट क्षेत्र में सुरंग का एक हिस्सा गिरने से निर्माण में लगी मशीन मलबे में दब गई। एक श्रमिक के पैर में मामूली चोट आई है। अन्य श्रमिकों के एस्केप टनल से सुरक्षित बाहर आने से हादसा टल गया। घायल श्रमिक का डिस्पेंसरी में उपचार चल रहा है। कंपनी के जीएम मुकेश श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सुरंग का ऊपरी हिस्सा कई मीटर तक गिर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद मजदूर और कर्मचारी एस्केप टनल से सुरक्षित बाहर आ गए। हालांकि एक मजदूर का पैर मलबे की चपेट में आ गया। टनल की ऊपरी सतह से गिरे मलबे में एक मशीन दब गई है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत सवा नौ किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण वीसीसीएल कंपनी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें