रियासी। सोमवार सुबह कटड़ा मार्ग पर कार और टिप्पर में हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रियासी से कटड़ा की तरफ जा रही कार (जेके20ए-0023) और टिप्पर (जे20ए-1094) की सिंबल चोया क्षेत्र में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार अभिनव गनदोतरा निवासी वार्ड चार और राकेश निवासी पनासा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को कार से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचारा के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार टिप्पर चालक ने कार को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन का पिछला हिस्सा कार के साथ टकरा गया और वह सड़क के बीचोंबीच पलट गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।