फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजरों ने नारेबाजी कर मांगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सोमवार को बिजली और लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले डेलीवेजरों में नारेबाजी कर अपना हक मांगा। सोमवार सुबह दोनों कार्यालयों के परिसर में डेलीवेजर एकत्र हुए हक के समर्थन में नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्यपाल शासन के दौरान उन की समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारी पिछले अढाई वर्ष से भी ज्यादा समय से वेतन देने की मांग कर रहें हैं, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी माली हालात काफी बिगड़ गई है। लॉकडाउन के दौरान उन को और ज्यादा परेशानी हुई है। डेलीवेजर उधार ले कर अपने परिवार का गुजारा करने को मजबूर हैं। मौजुदा समय में लोगों ने उधार देना भी बंद कर दिया है। जल्द वेतन नहीं मिला तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें