रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुग्गी पुली चंद्रकोट में रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन की विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। इसमें एक 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा तेज रफ्तार वाहन (जेके19-4388) डग्गी पुली चंद्रकोट के पास एक ऑल्टो कार (जेके19-8646) से टकरा गया। इससे दोनों वाहन चालक कुलबीर सिंह निवासी गनोटे रामबन, कार चालक मोहम्मद अख्तर निवासी हरोग रामबन और कार में सवार बशीर अहमद, बशीर, फूला देवी पत्नी बशीर अहमद, जाहिदा बेगम पत्नी मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अनीस और उसकी बहन महमोना घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है। बाद में गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं (मां और उसकी बेटी) जाहिदा बेगम और महमोना को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 17 वार्षिक महमोना ने जीएमसी में दम तोड़ दिया।