रामबन। श्रीनगर से जम्मू लौट रहीं जम्मू विवि की दो छात्राओं की मौत सोमवार को रामबन में हो गई। वे जिस कार से आ रही थीं, उसकी टक्कर एक कंटेनर से हुई, और कार सैकड़ों फुट गहरी खाई में जा गिरी। उनके साथ दो अन्य छात्र भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए। घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचने में देर हुई तो स्थानीयों ने ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। उन्हें कंधों पर रख घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
रामबन के डलवास में जब यह हादसा हुआ तो स्थल के पास मौजूद लोगों उधर ही दौड़ पड़े। इन लोगों ने दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस के आने का इंतजार नहीं किया और पहले ही बचाव कार्य में जुट गए थे। उन्होंने खाई में उतरकर हादसे का शिकार हुई कार से घायलों को बाहर निकाला और कंधे पर रखकर उन्हें सैकड़ों फुट गहरी खाई से ऊपर सड़क तक पहुंचाया। उन्होंने ही युवाओं को छूकर देखा और लद्दाख निवासी दो छात्राओं एसटेन डोलमा (23) पुत्री ताशी एंडस और रिग्जेन लामू (23) पुत्री मोरुप डोग्रे को मृत पाया।
जबकि, जम्मू निवासी हरमन आनंद (23) पुत्री हरपिंदर और प्रणव बंदराल (24) पुत्र कुलदीप सिंह को कंधों पर रखकर सड़क पर लाए। मौके पर पुलिस को पहुंचने में देर लगी, क्योंकि दुर्घटना के कारण कंटेनर सड़क पर अधर में लटका था और अन्य वाहन गुजर नहीं पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और पहले से सड़क पर लाए जा चुके घायलों को अस्पताल भेजा। इन्हें प्राथमिक
accident