रियासी। नशे का कारोबार करने वाले एक आरोपी पर पुलिस ने पीएसए लगाकर उसे कोट भलवाल जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि तबेरज हुसैन निवासी वार्ड 7 मुस्लिम मोहल्ला पर कई केस दर्ज थे। उसे कई बार नशे का सामान बेचते पकड़ा गया था। मौजूदा समय में भी तबरेज नशे का कारोबार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने उसे पकड़ा और उस पर पीएसए लगाने की सिफारिश की। इसके बाद उसे कोट भलवाल जेल भेज दिया गया। संवाद