फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटोत के पास खाई में गिरी वैन, चार घायल, दो जीएमसी रेफर

विज्ञापन
रामबन। बटोत के पास खाई में गिरी वैन, व स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन घायल, - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुराने मार्ग पर रविवार दोपहर को अमर चश्मा बटोत के पास एक वैन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वैन में सवार चार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पटनीटॉप से बटोत जा रही एक तेज रफ्तार वैन (जेके06-5724) चालक से अनियंत्रित होकर अमर चश्मा बटोत के पास खाई में गिर गई, जिससे वैन में सवार चार यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बटोत ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जीएमसी रेफर हुए दोनों घायलों की पहचान पुलिस ने पवन कुमार (60) पुत्र द्वारका नाथ और तीरथ कौर (56) पत्नी लाखविंदर सिंह दोनों निवासी त्रिंगला बटोत के रूप में बताई है। जबकि, अन्य दो घायलों की पहचान कोमल दीप कौर (28) बेटी लखविंदर सिंह और कौशल्या देवी (35) पत्नी रतन लाल दोनों निवासी बटोत के रूप में हुई है। इनका उपचार सीएचसी बटोत में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामबन। बटोत के पास खाई में गिरी वैन, व स्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन घायल,- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें