रियासी। कटड़ा मार्ग पर वीरवार को टेंपो ट्रैवलर व ईको वाहन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर की गति काफी तेज थी जिस वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि टेंपो ट्रैवलर (जेके14ए 3199) जम्मू से वाया कटड़ा-रियासी की तरफ आ रहा था। हालांकि इसमें सवारियां कम थीं। भागा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पहले एक वाहन से हल्के से टकराया। बाद में ईको वाहन (जेके 06ए 4231) से जा भिड़ा। टक्कर के बाद टेंपो छोटी पहाड़ी से लुढ़क कर खेतों में जा गिरा। मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। जिला अस्पताल से 108 एंबुलेंस बुलाई गई। चारों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
टेंपो ट्रैवलर में सवार घायलों की पहचान अशोक कुमार, उनकी पत्नी निवासी क्रिश्चियन कॉलोनी वार्ड नंबर दो और रेशिका पत्नी विनीत निवासी वार्ड नंबर पांच के रूप में हुई है। वहीं ईको वाहन का ड्राइवर पंकज कुमार पुत्र करतार चंद निवासी अगार जीतो भी घायल हुआ है। बताया जाता है कि अशोक कुमार पत्नी की आंखों का उपचार करवा घर लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया।