रियासी। पुलिस ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जंबाल निवासी करूट भमाग और चरण सिंह निवासी बब्बर के रूप में हुई है। पुलिए ने पेट्रोलिंग के दौरान जंबाल को 750 एमएल शराब की पांच बोतल और 180 एमएल के 30 क्वार्टरों के साथ काबू किया। इसके अलावा ऋषि चौक पर लगाए नाके पर सुला की तरफ से आ रहे वाहन (जेके20 8541) से 250 एमएल शराब की पांच बोतल व 180 एमएल के 24 क्वार्टर बरामद किए। आरोपी चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जिले भर में पुलिस की कार्रवाई जारी है। संवाद