फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगरोटा के जगती टांडा में हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
विज्ञापन




जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती टांडा में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चुन्नी लाल निवासी जगती के रूप में हुई है।



करीब नौ बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने चुन्नी लाल को टक्कर मार दी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी चालक की पहचान की। इस संबंध में थाना नगरोटा में मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गजनसु में टायर फटने से धमाका, मची अफरा-तफरी

मिश्रीवाला। सीमावर्ती इलाके गजनसू में शनिवार रात अचानक धमाका हुआ, जिससे दहशत का माहौल बन गया। मौके पर बॉर्डर पुलिस पोस्ट की टीम पहुंची और गहन जांच शुरू की। पड़ताल के बाद पता चला कि रिंग रोड पर ट्रक का टायर फटने से धमाका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर की मदद की और ट्रक को ठीक करवाया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में घबराएं नहीं और तुरंत सूचना दें, ताकि सही स्थिति का पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें