फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडको चौक पर सैन्य वाहन और कार में टक्कर

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक में सैन्य गाड़ी और कार में आप से भिड़ंत
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक पर सोमवार की दोपहर सैन्य वाहन और कार में टक्कर हो गई। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में जहां सैन्य वाहन का अगला हिस्सा साइड के डिवाइडर से नीचे उतर गया वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना का एक ट्रक विजयपुर से जम्मू की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर पुल के पास सिडको चौक के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अपने वाहन को दूसरी ओर घुमाया, लेकिन उसे संभाल नहीं पाया और ट्रक साइट में बने डिवाइडर से टकराकर उसका अगला हिस्सा लटक गया। जबकि दूसरी ओर से एक अल्टो कार साइड पर खड़ी थी। जो उससे जा टकराई आल्टो कार में एक व्यक्ति बैठा था। गाड़ी में बैठा व्यक्ति सुरक्षित है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
आए दिन सिडको चौक पर बड़े-बड़े हादसे से पेश आ रहे हैं, लेकिन यातायात विभाग इस दिशा में कोई ध्यान दे रहा है। गनीमत यह रही कि सैन्य वाहन और कार को लेकर एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। देर शाम तक कोई भी पर्चा दायर नहीं हो पाया। क्योंकि सैन्य वाहन और कार मालिक के बीच में आपसी समझौता होने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें