फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से जूझ रही थी स्कूटी चालक महिला, आरोपी को एक घंटे में मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। जिला पुलिस की कार्यकुशलता का एक और नमूना सामने आया है। 25 जनवरी को विजयपुर के बाईपास पर हुए एक गंभीर सडक हादसे के आरोपी को पुलिस ने एक घंटे में जमानत दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूटी चला रही रामगढ़ की एक महिला गुरशरण कौर (46) को नहर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला को अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसे छोड़ कर भाग निकला। काफी देर तक सडड़ पर बेहोश पड़ी इस महिला को एक सैनिक ने उठा कर अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि बाद में सीसीटीवी की मदद से कार को बाड़ी-ब्राह्मणा में पकड़ा गया। महिला को गंभीर चोटें आईं और उसके सिर में दर्जन भर टांके लगे हैं। जीएमसी में दो दिन तक मौत से जूझती महिला के परिजन बुधवार को जब थाने पहुंचे तो पहले बताया गया कि आरोपी पकड़ा ही नहीं गया। बाद में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी (आईओ) ने उसे खुद ही जमानत पर एक घंटे में छोड़ दिया।
पुलिस की ऐसी गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से महिला के परिजन बेहद गुस्से में हैं। परिजनों का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को इस प्रकार बिना गिरफ्तार किए छोड़ देना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें