अखनूर। कस्बे के जम्मू-पुंछ मार्ग पर तुंगी मोड़ के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुंछ से जम्मू आ रही ऑल्टो कार जेके02एई-6774 गांव तुंगी मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ने से करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुुंच घायलों को निकाल कर उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत लाया घोषित कर दिया। उनकी पहचान सबार बीबी (65), जामरू बीबी (42) के रूप में हुई। वहीं अन्य घायलों में चालक मुख्तार अहमद (50), परवीन अख्तर (45), अंश मुख्तार (8), अलीशा नसीर (7) सभी वोनला मेंढर के रहने वाले हैं। सभी आपसी रिश्तेदार हैं। मृतक महिलाओं में चालक मुख्तार अहमद की मां और बहन शामिल हैं। घायलों को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
----
कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है । अन्य चार घायल का को अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
-रवि सिंह, थाना प्रभारी, अखनूर