फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह में बरातियों से भरी मिनी बस से बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विश्नाह में मिनी बस में दूसरी बस ने मारी टक्कर।
विज्ञापन
बिश्नाह। मजुया गांव में सोमवार की रात के एक मिनी बस पीछे से आ रही एक बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। मिनी बस एक बरात से लौट रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस मिनी बस को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल व जीएमसी जम्मूू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 12.00 बजे क्षेत्र के गांव चूविया पंडिता से बरात लेकर मिनी बस वापस आ रही थी। मजुया गांव में एक तेज रफ्तार बस ने मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक इतनी तेज बस चला रहा था कि वह मिनी बस को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में एक महिला बस और मिनी बस के बीच फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिनी बस में सवार 21 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात होने के कारण स्थानीय लोगों ने जब इस हादसे को देखा तो कुछ लोगों को गंभीर अवस्था में जीएमसी जम्मू पहुंचाया और कुछ लोगों को एक्सीडेंटल हॉस्पिटल विजयपुर में इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं जिस महिला की मिनी बस के अंदर मौत हो गई उसकी पहचान तृप्ता देवी पत्नी मोहनलाल गांव जिंदड खुर्द बिश्नाह के रूप में हुई। मंगलवार दोपहर को महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें