फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोरिया गांव में कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। चोरों ने सोमवार की रात गांव पंडोरिया में एक कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने गया तो देखा कि शटर के ताले टूटे हैं। गल्ले में रखी नकदी गायब है। दुकान के अंदर कीमती सामान भी चोर चुरा कर ले गए। इसके बाद पीड़ित दुकानदार सनी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के साथ-साथ दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया। वहीं कुछ दिन से क्षेत्र में आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि इस तरह की चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें