वजयपुर मे दो ट्रकों की टक्कर में क्षतग्रस्त वाहन।
विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग जख के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया। दोनों घायलों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जख के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ट्रकों का भी काफी नुकसान हुआ है। चालकों की पहचान अश्वनी कुमार (35) पुत्र धर्मपाल निवासी हटली मोड़ कठुआ, दूसरा ट्रक चालक विनोद कुमार (33) पुत्र महेंद्र पाल निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। विजयपुर थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि इस संबंध में दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।