फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर-जम्मू रोड पर शनिवार शाम को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान दर्शन लाल निवासी बरदाल समहां के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें