फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ के मुख्य बाजार में नहीं पेयजल सुविधा, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के मुख्य बाजार में लगाया गया वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा है। इससे बाजार में आने जाने वाले लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय दुकानदार राजू महाजन, कुलदीप कुमार, सुनीता देवी, निर्मला कुमारी, राकेश कुमार, राज कुमार आदि का कहना है इस गर्मी के मौसम में बाजार में पेयजल की सुविधा न होने के कारण बहुत परेशान होना पड़ता है। यह समस्या तब और भी विकराल हो जाती है, जब साथ में बच्चे होते हैं। बाजार में लगाया गया वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा है, जिसे अभी तक सही नहीं कराया गया है। लोगों को दुकान से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने प्रशासन से वाटर कूलर की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें