ヤकुल्ले में लगी आग से घर का जला पड़ा समानヤ
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव आगरा चक में गुज्जर समुदाय के एक परिवार के कुल्ले में मंगलवार रात लगी आग में घरेलू समान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कुल्ले के बीच सो रहे परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। लालदीन पुत्र इब्राहीम ने बताया कि देर रात शॉर्ट सर्किट से उनके कुल्ले में आग लग गई। परिवार के सदस्यों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सरपंच सपना देवी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराऐ जाने का भरोसा दिया। संवाद