फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडजोन गांव में आग लगने से कच्चा मकान जल कर राख

विज्ञापन
पुंछ में आग की लपटों में घिरा मकान।
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास रेड जोन घोषित है। सोमवार को गांव में एक कच्चे मकान में आग लग गई। इसमें मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया, और मकान में रखा लाखों रुपये का सामान भी स्वाह हो गया। गनीमत रही कि आग में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का पता चलते ही क्षेत्र में मौजूद पुलिस और रेड जोन के अधिकारियों ने फायर बिग्रेड को बुलाया, लेकिन लकड़ी और मिट्टी का मकान होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक मकान पूरी तरह राख हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जलास निवासी मुनीर हुसैन पुत्र वली मोहम्मद के मकान में अचानक आग लग गई। इससे कुछ ही पलों में पूरा मकान जल कर राख हो गया। गांव निवासी मारूफ हुसैन का कहना है कि रेड जोन होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने गांव में एक मकान में लगी आग को बुझाने के लिए सब प्रकार के कदम उठाए हैं जिसके लिए हम उनके आभारी हैं लेकिन जिसके मकान में आग लगी है उनका कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें