फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालतों में गर्मी की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश हाईकोर्ट और सहयोगी अदालतों में इस साल गर्मी की छुट्टियां नहीं होंगी। दो महीने से बंद अदालतों को देखते हुए हाईकोर्ट ने यह निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के वार्षिक कलैंडर में 8 जून से 26 जून तक गर्मी की छुट्टियां थीं। चीफ जस्टिस ने इसके लिए जजों से बात की थी। 9 जजों ने उन्हें लिखित में बोला कि वह चाहते हैं कि गर्मी की छुट्टियां रद्द कर दी जाएं। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते  दो महीने से कोर्ट बंद है। बहुत सी याचिकाएं लंबित हैं। इसलिए छुट्टियां रद्द करके काम करना चाहिए। इस पर चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने सभी जजों का आभार प्रकट किया है। सोमवार को छुट्टियां रद्द करने का चीफ जस्टिस की ओर से आदेश भी जारी किया गया। हालांकि 18 जून, 13 जून और 27 जून को  गैजेटउ छुट्टी है। यह छुट्टियां रहेंगी। चीफ जस्टिस ने यह आदेश जारी करने और फैसला लेने से पहले जजों से उनकी राय मांगी थी। कि छुट्टियां रद्द करनी चाहिए या नहीं। इसमें 9 जजों ने छुट्ठियां रद्द करने पर सहमति जताई। अस्थायी सिविल जजों की नियुक्ति हाईकोर्ट ने सिविल जज ( जूनियर डिविजन/ मुंसिफ में जजों की अस्थायी नियुक्तियां करने का आदेश दिया है। ओपन मेरिट में उवर्शी रैना, अंजीत सिंह, सुहासिनी वष्टिट, तरूण महाजन, रोहित शर्मा, राशि वर्मा,शिल्पा डोगरा, नीना ठाकुर, शेस्टा नजीर, शाहबर अयाज, बजीला बशीर, दनिष्टाा शफी, हिमानी परिहार, शफीक मुश्ताक, फखर उन हुसा, सलोनी आनंद, अहताज अहमद, मुनीर अहमद, चीना सुंबरिया, फराह बशीर, उजमा अमीन। आरबीए मेरिट में रजा अरशद हमीद, तौफील अहमद, महजबीन अख्तर, महावीर सिंह, अरविंद मनहास, करतार सिंह, करण बिजयाल। एससी श्रेणी में भानु बसीन, लक्ष्य बडयाल, मनमोहन कुमार, विशाल भारती। एसटी श्रेणी में शाजिया चौधरी, डेलडन एंगमो, अरुसा चौधरी, अदनान मंजूर, एलसी में मोहम्मद वसीम और एसएलसी में मैनाज कादिर को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें