फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान।
विज्ञापन
विजयपुर। गांव केसो मन्हासा के एक घर पर शुक्रवार रात को बिजली गिर गई। इसमें घर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही घर के बिजली के उपकरण भी जल गए। घटना के दौरान घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना रात लगभग एक बजे की है। बिजली कड़कने की आवाज सुनकर लोग नींद से जाग गए। बिजली गांव केसो में रहने वाले बूटी राम के मकान की मोमटी में गिरी, जिससे मकान में कई जगह दीवारों पर दरार आ गई। बिजली गिरने के कारण बिजली केबिल भी जल गई। मोमटी का क्षतिग्रस्त मलबा मकान के बरामदे तक आ गया। बूटी राम ने बताया कि बिजली गिरने से उनके घर को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, गुरदीप कुमार, सुदेश व ताराचंद आदि के घर के बल्ब भी बिजली गिरने से फुंक गए। लोगों ने तुरंत इस हादसे से सरपंच कुलदीप वर्मा को अवगत कराया। सरपंच ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर पल्ली मोड़ में महावीर हेल्थ क्लब में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की जिम के अंदर एलसीडी, सीसीटीवी, सीलिंग फैन और जिम का सामान जल गया। हेल्थ क्लब के मालिक अनिल कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान पहुंचा है। दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें