फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्किट में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
गाँधी नगर गोलमारकेट मे आग मे शतीगरसत दुकाने
विज्ञापन
जम्मू। गोल मार्केट में एक ढाबे में आग लगने के कारण तीन दुकानें जल गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ढाबा में गैंस सिलेंडर लीक हो गया था। अचानक इसमें आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भंयकर रूप धारण कर दिया।
विज्ञापन

इससे एक कपड़े की दुकान और मोबाइल दुकान में सामान जलकर राख हो गया। जैसे ही आग लगी तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोग पानी फेंकर कर आग बुझाने लगे। आग सुबह 11 बजे के करीब लगी थी। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तकरीबन 12 बजे तक आग पूरी तरह से बुझ पाई। लोगों के अनुसार अगर फायर बिग्रेड मौके पर न पहुंचती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। वहीं, ढाबे में रखी खाद्य सामग्री और सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझने के बाद दुकानों से जला सामान बाहर निकाला गया। लगभग 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें