फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी की छठी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत

विज्ञापन
जी एम सी के 5 वे छत मे महीला ले लगाई छालाँग .... के रोते रीशतेदार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसी) जम्मू में भर्ती एक महिला की अस्पताल की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। एक दिन पहले ही जहर निगलने पर उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि महिला वार्ड 15 के बाथरूम में गई और खिड़की खोलकर नीचे छलांग लगा दी। उस समय पति भी महिला के साथ आया था। लेकिन वह उसे रोक नहीं पाया। पुलिस के अनुसार महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका साइकाइटरी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। मृतक की पहचान बचनो देवी निवासी ज्यौड़ियां (पलांवाला, मूल रूप से सुंदरबनी निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिवारवालों को शव सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार वीरवार को महिला ने घर पर जहर निगल लिया था। इसके बाद उसे परिजनों ने जीएमसी में भर्ती कराया था। उसे वार्ड 15 के बेड 16 पर रखा गया था। शुक्रवार दोपहर महिला वार्ड से बाहर निकलकर बाथरूम गई। इस बीच उसने बाथरूम की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। महिला सिर के बल नीचे धड़ाम से गिरी, उसे तुरंत सात नंबर इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीएमसी पुलिस चौकी अफसर रविंदर सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या, दुर्घटना या फिर किसी ने धक्का दिया है, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात होने पर बताया गया है कि महिला मानसिक तौर पर ठीक नहीं थी। जीएमसी के अधीक्षक डा. दारा सिंह के अनुसार बचनो देवी मानसिक तौर पर बीमार थी और एक दिन पहले ही घर में जहरीला पदार्थ खाने से उसे जीएमसी में भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बाथरूम जाने पर उसका पति भी साथ था।
विज्ञापन

---
घटना होते ही मच गई अफरा तफरी
महिला के नीचे गिरते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। एकदम से अस्पताल में शोर मच गया और सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। महिला को लोगों ने उठाकर इमरजेंसी पहुंचाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

---कई बार सूसाइड प्वाइंट बना जीएमसी
जीएमसी परिसर कई बार सूसाइड प्वाइंट बन चुका है। कुछ साल पहले एक जेई के अलावा अन्य कई मामलों में कुछ लोगों ने जीएमसी के विभिन्न मंजिलों से कूदकर आत्महत्या की है। इसके बाद विभिन्न मंजिलों पर कारिडोर में जाली लगाई गई थी। लेकिन ताजा मामले में महिला ने बाथरूम की खिड़की से कूदने का रास्ता चुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें