फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत में एक दिन जुड़वा बच्चियों सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा के टीसीपी के पास शुक्रवार को एक एंबुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक दिन की जुड़वां बच्चियों समेत सात आठ घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। उधमपुर की रहने वाली रेश्मा को उधमपुर अस्पताल में जुड़वां बेटियां हुईं। उनको बेहतर उपचार के लिए जम्मू के शालामार स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल में रेफर किया गया। रेश्मा का पति रमेश सिंह अपनी मां चंचला देवी और पिता सुरेंद्र, चाचा विरेंद्र सिंह और एक अन्य रिश्तेदार शंकर के साथ एंबुलेंस से उधमपुर से जम्मू के लिए निकले। जब नगरोटा के टीसीपी के पास पहुंचे तो एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें सभी लोग घायल हो गए। हादसा होने के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों की जीएमसी पहुंचाया गया
विज्ञापन

सड़क हादसे के घायल की मौत
बीरपुर के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। बीरपुर का रहने वाला सुरजीत 14 अक्तूबर को आटो से गिर गया था। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर जीएमसी पहुंचे। यहां से उसे डीएमसी ले जाया गया। वहां पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें