फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्दड़ा और नगरोटा में सड़क हादसे, दो कारोबारियों समेत चार की मौत

विज्ञापन
सिद्दरा रोड पर हुए हादसे के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। रविवार को कटरा जा रही स्लीपर बस सिद्दड़ा के पास कुंजवानी हाईवे पर स्कूटी को टक्कर मारते हुए सड़क के बीच पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं नगरोटा के पास कार खाई में गिरने से दो कारोबारियों की जान चली गई। दोनों किश्तवाड़ से आ रहे थे।
विज्ञापन

सिद्दड़ा हादसे में बस (आरजे 18पीबी 1156) राजस्थान से जम्मू आई थी और रविवार को कटरा के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। बस में तीन ही लोग सवार थे, जिनमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, चालक मौके से फरार हो गया और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मरने वाले स्कूटी सवारों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम और पहचान के लिए शवों को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी जाम लग गया। यातायात पुलिस के एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बाग-ए बाहु थाना प्रभारी कीर्ति शर्मा ने बताया कि मृतकों सहित घायल की भी अभी पहचान नहीं हो पाई है, उसकी हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि उसकी टांगें कट गई हैं। बस की रफ्तार ज्यादा होने से हादसा हुआ है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
नगरोटा के पास 100 फुट खाई में गिरी कार
किश्तवाड़ से लौट रहे थे दोनों कारोबारी
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नगरोटा क्षेत्र में दो कारोबारियों की कार (जेके02एयू, 0207) 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक और उसके रिश्तेदार दोनों की मौत हो गई। दोनों हार्डवेयर का कारोबार करते थे और इसी सिलसिले में किश्तवाड़ गए थे। वहां से लौटते वक्त शनिवार देर रात यह हादसा हो गया।
मृतकों की शिनाख्त पौनी चक के संजय दार और पटोली के रहने वाले जतिंदर दार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार संजय दार कार चला रहा था। आमतौर पर लोग जम्मू आते वक्त नया हाईवे लेते हैं, लेकिन वे दोनों पुराने मार्ग से आ रहे थे। जैसे ही कार बलीनी के पास पहुंचे तो नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में जा गिरी। अंधेरा होने की वजह से किसी को हादसे का पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक कार खाई में गिरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद कर पहचान की। पुलिस के अनुसार कारोबार के सिलसिले में दोनों किश्तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर आदि जगहों पर आते-जाते रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें