फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिवाइडर से टकराई कार के दो टुकड़े, हिसार के कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिद्दड़ा हाईवे पर शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हिसार के कारोबारी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। मृतक युवक की पहचान मनन सचदेवा के रूप में हुई है। हादसा दोपहर के समय हुआ। इसकी भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर से टकराने के साथ कार के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन

कार (एचआर20एटी 2958) की हालत को देखकर साफ लग रहा था कि उसकी स्पीड अधिक थी। कार में सवार युवक और युवती दोनों नगरोटा से जम्मू की तरफ आ रहे थे। इस बीच कार डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में कार के दो टुकड़े हो गए। आसपास मौजूद लोग और पुलिस की मदद से कार से युवक और युवती को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर घायल थे। दोनों को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत भी देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी। वह जम्मू की रहने वाली है।
सिद्दड़ा पुलिस चौकी प्रभारी नितिश खजुरिया का कहना है कि मृतक युवक हरियाणा में निजी कारोबार करता था। वह जम्मू में किस लिए आया था इसकी जानकारी उसके परिवार से ही पता चलेगा। फिलहाल उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें