फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्चमचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी के दूसरे पुल पर शनिवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मचारी की नदी में गिरने से मौत गई। मृतक की पहचान बख्शी नगर निवासी जैविज (25) के रू प में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी नाइट शिफ्ट में पुल पर काम कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पुल पर पहले रेहड़ी को टक्कर मारी, जिसके बाद सफाई कर्मचारी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वह पुल से नीचे जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पौने एक बजे हादसा हुआ था। दो बजकर 20 मिनट पर कर्मचारी को तवी से बाहर निकालकर जीएमसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। जैविज ने पंद्रह दिन पहले एनजीओ के तहत नगर निगम में नौकरी ज्वाइन की थी। नाइट शिफ्ट में कर्मचारी की दूसरे पुल पर ड्यूटी लगाई गई थी। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे। नाइट शिफ्ट में पुल का बंद करवा दिया। कर्मचारियों को दूसरी जगह भेज दिया गया। उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें