फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में झूमे शहरवासी, अरमान बेदिल की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में नवरात्रि उत्सव की धूम है। शहर में जगह-जगह रामलीला का मंचन और जागरण हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को वुमन कॉलेज गांधीनगर में गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें डुग्गर सहित उत्तर भारत की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। राजस्थान सहित जम्मू, उधमपुर से आए लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित गरबा और डांडिया नाइट में गायक अरमान बेदिल लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान स्थानीय गायक शुभम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्राओं के साथ स्थानीय लोगों ने गरबा और डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ पर्यटन विभाग ने डुग्गर प्रदेश के विभिन्न व्यंजनों के स्टाल भी लगाए थे। लोगों ने डोगरी व्यंजनों का भी आंनद उठाया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त रमेश कुमार पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पर्यटन निदेशक ने कहा कि संस्कृति का आदान-प्रदान के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें