दोमाना। घरोटा के कोट भलवाल इलाके में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभी रूप से घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान रेणु निवासी सरोर और घायलों में बाड़ी ब्र्राह्मणा निवासी राकेश और उनकी पत्नी शिवानी शामिल हैं। पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जम्मू से घरोटा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (जेके 02 सीजी 8086) ने बाइक (जेके 21जी 3752) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। बाद में एक महिला की मौत हो गई। अन्य दोनो घायलों का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइक और कार को जब्त कर लिया है।