उधमपुर। जखैनी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह घाटी की तरफ जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीआरपीएफ और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जम्मू से घाटी की तरफ जा रही कार जेके18-5845 को तेज रफ्तार ट्रक जेके02वी-6937 ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की ट्रक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें बैठे गुलमीत लाल पुत्र थोडु निवासी रतन कैंप नौशहरा जम्मू और आकिब शफीक पुत्र शफीक अहमद निवासी गांदरबल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी होते ही आसपास मौजूद सीआरपीएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी लगी थीं। उनका सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर ही उपचार कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।