फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में वाहन गहरी खाई में गिरा, बच्चे समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के खूनी नाला क्षेत्र में टाटा मोबाइल वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक बच्चे और दो महिलाआें समेत चार लोगाें की मौत हो गई। यह वाहन जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। पुलिस ने हादसे की कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के मजदूरों को लेकर टाटा मोबाइल वाहन (जेके02एपी-4588) जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। बुधवार तड़के 5.30 जैसे ही वाहन खूनी नाला क्षेत्र में पहुंचा तो बेकाबू होकर सीधा खाई में जा गिरा। स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुट गए। पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम और एसडीआरएफ के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गए। दो महिलाओं समेत तीन को मृत अवस्था में पाया गया जबकि पांच घायलाें को रामबन अस्पताल शिफ्ट किया गया। यहां दो वर्षीय आर्यन निवासी सहारनघर छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। अन्य तीन मृतकों की पहचान 31 वर्षीय सुनील सिंह (चालक) निवासी रख बर्न जम्म,ू संतरा देवी (43) निवासी सहारनघर छत्तीसगढ़, धूज बाई (42) पत्नी भगीरथ निवासी सहारनघर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
एसएचओ रामसू रहौफ खान ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। एक घायल ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा। घायलों की पहचान नारायण मांजी (21), दिनेश कुमार (17) और माघे लाल (17) रूप में हुई है। एसएसपी रामबन पीडी नित्या ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें