रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के पास शुक्रवार सुबह केबल ट्राली का तार टूटने से सड़क पर गिरकर एक वर्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को उप जिला अस्पताल बनिहाल में भर्ती कराया गया है। दोनों वर्कर फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी में काम करे थे।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान माणा कोटा गुंदो जिला डोडा निवासी सन्नी कुमार और घायल की पहचान टीपरी बांजवा किश्तवाड़ निवासी होशियार सिंह के रूप में हुई है। सन्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर भिजवा दिया गया, जबकि घायल होशियार सिंह का उपचार उप जिला अस्पताल बनिहाल में चल रहा है।
डीएसपी बनिहाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।