फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से पूर्व सैनिकों की मांगों को पूरा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स वॉरियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को जोनल प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मांगो के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पूर्व सैनिकों की मांगों को पूरा करने अनुरोध किया गया। बैठक मं विभिन्न पहलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश जोनल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स के बीच वेतन और पेंशन में अंतर है। पैरामिलिट्री को सेंटर सिविल सर्विसेज रूल से अलग किया जाना चाहिए। वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की जाए। इसके साथ ही पेंशन और अन्य सुविधाओं में सैनिकों और पैरा मिलिट्री के जवानों के साथ अन्य सुविधाओं में बहुत अंतर है। केंद्र को चाहिए इस अंतर को समाप्त करे। इसके अलावा जो सुविधाएं सैनिकों को दी जाती हैं वहीं पैरा सैन्य कर्मियों को दी जाएं। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी समाज के हित में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने हमेशा ही अपेक्षित किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, सोमनाथ, बलदेव राज, थोडू राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें