फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में गहरे दरियाई नाले में गिरी स्कार्पियो, 7 की मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : graphic
विज्ञापन
किश्तवाड़ के पाडर इलाके में एक एक स्कारपियो डेढ़ हजार फुट गहरे दरियाई नाले में जा गिरी। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिनकी मौत हो गई। देर रात तक किश्तवाड़ जिले के पुलिस अधिकारी और संबंधित थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच चुके थे लेकिन गहराई में वाहन गिरने से वहां तक पहुंचा नहीं जा सका। 
विज्ञापन


हादसा इशितयारी और शवास इलाके के बीच बताया जा रहा है। यह रास्ता पाडर से हिमाचल प्रदेश की तरफ जाता है। किश्तवाड़ के एसपी संदीप वजीर का कहना है कि गुलाबगढ़ से इशितयारी की तरफ स्कारपियो वाहन जा रहा था। इसमें शवास गांव के छह लड़के और चालक थे।

रास्ते में शवास गांव के 200 मीटर पीछे वाहन छंब गांव के पास डेढ़ हजार फुट गहरे दरियाई नाले में गिर गया। हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। खतरनाक रास्ता होने की वजह से पुलिस भी मौके पर देर रात पहुंची। पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से एसडीआरएफ की टीम को देर रात घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एक एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रास्त खतरनाक, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

Accident - फोटो : Demp Pic.
यह रास्ता काफी खतरनाक बताया जा रहा है। जहां सिर्फ छोटे वाहन ही जाते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। क्योंकि क्षेत्र में संचार नेटवर्क भी काफी कम है।

इस वजह से पुलिस को हादसे के काफी देर बाद एसटीडी के माध्यम से किसी ने व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी। तब जाकर पुलिस की टीम रवाना हुई। किश्तवाड़ से इस इलाके तक पहुंचने में दो घंटे लगते हैं। 60 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद घटनास्थल तक पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें